
– खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत राज्य स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता
देहरादून। खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत आयोजित राज्य स्तरीय पिट्टू प्रतियोगिता में देहरादून और हरिद्वार ने बालिका अंडर-14 वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में शुरू हुई प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग में मुकाबले हुए। बालिका अंडर-14 वर्ग में देहरादून ने हरिद्वार को 42-24 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, हरिद्वार ने पौड़ी को 72-1 से शिकस्त देकर अंतिम चार में जगह बनाई। इसके अलावा अल्मोड़ा ने टिहरी को 31-14 और नैनीताल ने चमोली को 38-28 से हराया। बालक अंडर-19 वर्ग में हरिद्वार ने देहरादून को 52-36 और अल्मोड़ा ने टिहरी को 51-26 से पराजित किया। बालिका अंडर-25 वर्ग में देहरादून ने टिहरी को 53-23 और चंपावत ने उत्तरकाशी को 44-36 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
इस दौरान उत्तराखंड पिट्टू एसोसिएशन के सचिव अश्वनी भट्ट, कोषाध्यक्ष मनोज कापड़ी, उपाध्यक्ष मनिंदर सिंह लडोला, सह सचिव सतीश कंडारी तथा ट्रेडिशनल गेम्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जितेंद्र लिंगवाल सहित निर्णायक विनोद पंवार, भूपेश राणा, दीपिका, मनीष, वर्षा कंडारी, उमा रौथाण आदि मौजूद रहे।



