उत्तराखंडगढ़वालदेहरादूनस्पोर्ट्स

बेसबॉल: उत्तराखंड की पुरुष टीम ने जीता कांस्य पदक

देहरादून। द्वितीय कुलबीर सिंह मान मेमोरियल अखिल भारतीय पुरुष बेसबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है।

सोनीपत, हरियाणा स्थित नेशनल स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित हुई प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने तृतीय स्थान हासिल किया। उत्तराखंड बेसबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रीतम सिंह तोमर ने बताया कि पहले मैच में उत्तराखंड ने केरल को 6-3 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में आंध्र प्रदेश को 9-3 से शिकस्त दी। क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड ने तेलंगाना को 13-3 से पराजित क्या। हालांकि सेमीफाइनल में दिल्ली ने उत्तराखंड को 7-0 से हराया। हार्डलाइन मुकाबले में उत्तराखंड ने हरियाणा को 7-4 से हराकर तृतीय स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के नीरज नेगी को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला। पिचर तुषार ने भी उत्कृष्ट खेल दिखाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button